गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सड़कों पर भटकते गौवंश को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.......।
Rupendra kumar
मुंगेली // गोवंश संरक्षण एवं गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू सेवा दल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले की सभी गोचर भूमि का सर्वे कर विधिवत चिन्हांकन कराने, अवैध कब्जों को हटाने और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में सरगांव क्षेत्र की गोचर भूमि पर अब्दुल मन्नान खान द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।
प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
जिले की समस्त गोचर भूमि का सर्वे कर विधिवत चिन्हांकन।
गोचर भूमि से अवैध अतिक्रमण का तत्काल हटाया जाना।
गौवंश संरक्षण के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करना।
राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य मार्गों पर भटक रहे गौवंश की सुरक्षा के ठोस उपाय।
दोषियों के विरुद्ध राजस्व एवं अन्य संबंधित अधिनियमों के तहत कार्रवाई।
संस्था ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष से द्वेष रखना नहीं है, बल्कि गोवंश संरक्षण और गोचर भूमि का जनहित में उपयोग सुनिश्चित करना है। साथ ही गौसेवा से जुड़ी अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त हो जाती है तो गौवंश को पर्याप्त चारा उपलब्ध होगा, किसानों की फसलों को नुकसान कम होगा और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
संस्था ने प्रशासन से इस गंभीर विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें