संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सड़कों पर भटकते गौवंश को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.......।

चित्र
  Rupendra kumar  मुंगेली // गोवंश संरक्षण एवं गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू सेवा दल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले की सभी गोचर भूमि का सर्वे कर विधिवत चिन्हांकन कराने, अवैध कब्जों को हटाने और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की गई है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत सरगांव क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटकते नजर आते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है और गौवंश की असामयिक मौत की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के कारण मवेशियों को पर्याप्त चरागाह नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में सरगांव क्षेत्र की गोचर भूमि पर अब्दुल मन्नान खान द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं: जिले की समस्त गोचर भूमि का सर्वे कर विधिवत चिन्हांकन। गोचर भूमि से अवैध अतिक्रमण का तत्काल हटाया जाना। गौवंश संरक्षण के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजन...

ग्राम सिंगबांधा के प्राथमिक विद्यालय को पूर्व माध्यमिक में उन्नयन की मांग, जनपद सदस्य ने डीईओ को सौंपा पत्र.......।

चित्र
Rupendra kumar..... मुंगेली// ग्राम सिंगबांधा में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जनपद सदस्य मंदाकिनी हुपेश साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि ग्राम सिंगबांधा के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ विद्यालयों में जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बालिकाओं को सुरक्षा और समय की दृष्टि से अतिरिक्त परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। जनपद सदस्य ने कहा कि दूरी और यातायात की समस्या के कारण कई छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम सिंगबांधा में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन करने की मांग की है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय पर शीघ्र सकारात...