सरगांव के ग्राम बावली में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की हुई कार्रवाई.....3.50 एकड़ शासकीय जमीन को कराया गया मुक्त.......।

 Rupendra kumar.....✍️😎

//मुंगेली /सरगांव/ कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के सरगांव तहसील के ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। तहसील सरगांव स्थित धान खरीदी केंद्र धरदेई के पास ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर 06 बेजा कब्जाधारियों द्वारा लगभग 3.50 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था।

। उक्त बेजा कब्जाधारियों सुखी पिता पीरधी, जैता पिता कलीराम, सालिक पिता खेलावन, बुद्धू पिता दिलेसर, सुखनंदन पिता भोला, हीरा पिता कार्तिक के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई किया  गया और विधिवत बेदखली आदेश पारित कर शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा, पटवारी नवीन सोनी व अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।