धान खरीदी पूर्व उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करें .......... कलेक्टर..........✍️🗞️

छत्तीसगढ़   // मुंगेली //  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु नियुक्त जिला एवं समिति स्तर के नोडल अधिकारियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर  राहुल देव ने कहा कि धान खरीदी के पूर्व उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी केंद्रों में जाकर तैयारियों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनी रहे। हैं। वास्तविक किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।





जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने गंभीरतापूर्वक कार्य करने दिए 

  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी को महापर्व के रूप में मनाते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से करने, किसानों का संवेदनशीलता से सहयोग करने के साथ ही यदि महिला किसान धान विक्रय करने पहुंचे, तो उन्हें विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। जिला वनमण्डलाधिकारी  संजय यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इस दौरान कोचियों-बिचौलियों द्वारा वन क्षेत्र के मार्गों के द्वारा उपार्जन केंद्र में धान लाकर खपाने की कोशिश की जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए सभी चेकपोस्ट में वन कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने वन क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को आवश्यक सहयोग करने की बात कही।

 प्रशिक्षण में भौतिक सत्यापन ऐप में दिए गए बिंदुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत 01 लाख 10 हजार 103 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट में दिए गए बिंदु के अनुसार तैयारी होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरा, नमी मापक यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, बारदाना, धान का मूल्य व टोल फ्री नम्बर प्रदर्शित बैनर-पोस्टर, पेयजल, विद्युत, इंटरनेट, कम्प्यूटर-प्रिंटर, धान की स्टेकिंग व गुणवत्ता, ढेरी लगाकर तौल करने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जी. एल. यादव एवं  गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर  अजय शतरंज, तीनों अनुविभागों के एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से योग्य शिक्षित मिलनसार,अचना बंजारा इंजीनियर..... आम लोगों में मिल रहा है जन समर्थन..…...।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत.....✍️🗞️

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️