प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 228 हितग्राहियों को मिला गैस कनेक्शन धुंआरहित रसोई के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन : सांसद मंडावी....।

 सोनू बारमते की ख़ास ख़बर 

उत्तर बस्तर कांकेर, / प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन हेतु आज न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री मोहन मंडावी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 228 हितग्राहियों को नया गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। सांसद श्री मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के हित में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से महिलाओं को स्वच्छ वातावरण  के साथ धुंआरहित रसोई मिला है, जो क्रांतिकारी परिवर्तन है। 

साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने इस अवसर पर एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा एवं  सुमित्रा मारकोले, छत्तीसगढ़ मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा,  दिलीप जायसवाल सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।