जिला अस्पताल मुंगेली की मुख्य मार्ग को लेकर युवा कांग्रेस मुंगेली की टीम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।





रुपेन्द  भास्कर 
मुुंगेेली 
:- जिला अस्पताल  जाने वाली  मुख्य मार्ग को लेकर अजय साहू उपाध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञात हो कि दाऊपारा से होते हुवे रामगढ़ से जिला अस्पताल पहुँच एवं रायपुर रोड़ से बुधवारी सब्जी मंडी होते हुवे जिला अस्पताल पहुँच मार्ग जो कि जर्जर हो चुकी  है।जिसको लेकर विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा कलेक्टर से मिलकर अवगत कर तत्काल रोड़ को  बनाने के लिए कहा गया अजय साहू ने बताया जिला अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है आए दिन किसी न किसी प्रकार की दुर्घटनाओं का सामना लोगो को करना पड़ रहा है जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का पहल या कार्यवाही नही किया जा रहा है युवा कांग्रेस के द्वारा जिला प्रशासन को जर्जर रोड की गंभीर समस्याओं के बारे अवगत बताया गया है अगर इस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होती है तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन कर विरोध किया जाएगा।



 साथ ही युवा कांग्रेस द्वारा कहा गया हैं की 10 दिन के भीतर रोड़ नहीं बनाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने अजय साहू उपाध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली.लक्ष्मीकांत भास्कर.मंजीत रात्रे युवा नेता.राहुल यादव जिला संयोजक NSUI मुंगेली.नेहरू चंद्राकर NSUI.विनोद यादव सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।