चंदली में हर्षोल्लास के साथ मनी गुरु घासीदास जयंती, 'मनखे-मनखे एक समान' का गूंजा संदेश.......।
Rupendra....,✍️ छत्तीसगढ़ / मुंगेली // पथरिया : ग्राम पंचायत चंदली में सत्य और अहिंसा के प्रतीक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। 18 दिसंबर के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा जी के सत्य मार्ग और पवित्र विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। भक्ति और पंथी नृत्य की रही धूम कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्थानीय निवासी राजकुमार सतनामी ने बताया कि वे बीते 12 वर्षों से अपने निवास पर जोड़ा जैतखंभ की स्थापना कर पंथी नृत्य का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी रात्रि भर पंथी गीतों और नृत्यों के माध्यम से समाज के लोगों का मनोरंजन हुआ और बाबा जी के आदर्शों का गुणगान किया गया। सर्वधर्म समभाव की दिखी झलक बाबा गुरु घासीदास जी के "मनखे-मनखे एक समान" के संदेश को सार्थक करते हुए इस आयोजन में सभी धर्म और संप्रदाय के लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम न केवल सतनामी समाज बल्कि पूरे ग्राम के लिए एकता और भाईचारे का प्रतीक बना। ग्राम के सरपंच ने कहा हम सभी समाज को भाईचारा एकता में रहना है, पूर्व जनपद सदस्य दिगंबर ठाकुर ने कहा कि मैं देखता हूं क...