संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले लोरमी नगर में चली सफाई मुहिम, महीनों की गंदगी कुछ घंटों में साफ......।

चित्र
Rupendra kumar  लोरमी (मुंगेली) - उ पमुख्यमंत्री के आगमन की घोषणा होते ही लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में अचानक सफाई व्यवस्था तेज हो गई। महीनों से धूल और कचरे से पटे पड़े मुख्य मार्गों और गलियों में नगर पालिका के अमले ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई अभियान चलाया। आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर सफाई के लिए वीआईपी आगमन ही क्यों जरूरी होता है। नगर के प्रमुख मार्ग — बस स्टैंड चौक, थाना रोड, तहसील परिसर मार्ग, और मानस मंच के आसपास — झाड़ू लगाई गई। सफाई कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए कि सड़क किनारे पड़े कचरे, मिट्टी और झाड़ियों को पूरी तरह हटाया जाए ताकि नगर की छवि उपमुख्यमंत्री के समक्ष "स्वच्छ और सुंदर" दिखाई दे। वहीं नागरिकों का कहना है कि नगर में पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। कई वार्डों में नालियां जाम पड़ी थीं, किन्तु जैसे ही उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हुई, सफाई अमला सक्रिय हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने भी कहा कि “अगर रोज़ सफाई ऐसी ही होती रहे तो लोरमी वाकई स्वच्छ नगर बन सकता है, लेकिन अफसोस कि सफाई सिर्फ नेताओं के दौरे तक सीमित रहती ...

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।

चित्र
  Rupendra kumar मुंगेली//लोरमी //छत्तीसगढ़  प्रशासन और सरकार के खिलाफ  धरने का आयोजन क्षेत्रीय समस्याओं जैसे बिजली कटौती, राशन वितरण, कृषि सामग्री की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नहर विस्तार आदि के सम्बन्ध में प्रशासन से जवाबदेही और समाधान की मांग को लेकर किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, दुकानदार, और व्यापारियों ने भाग लिया। इस आंदोलन में यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विभिन्न जगहों पर किसानों के हित में भी धरने कर रही है, जैसे जलाशय निर्माण स्थल पर मुआवजा और अन्य किसान समस्याओं को लेकर भी धरने हुए हैं। पार्टी का यह संघर्ष आर्थिक एवं सामाजिक न्याय के साथ-साथ आदिवासी समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध  21 सूत्रीय मांगों को लेकर हुआ 1 दिवसीय प्रदर्शन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक दिवसीय धरना सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है जिसमें प्रमुख स्थानीय और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया और प्रशासन से समाधान की मांग की गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश कार्य समिति...

पंचायत सचिव को हटाने की मांग सरपंच एवं ग्रामीण में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....।

चित्र
Rupendra kumar......✍️ छत्तीसगढ़ // मुंगेली खबर है ग्राम पंचायत देवगांव की ग्राम पंचायत सचिव परमेश्वर चंद्राकर को हटाने की मांग मुंगेली कलेक्टर को सरपंच एवं समस्त ग्रामीणों ने सौंपा गया ज्ञापन। आपको बता दें कि यह खबर मुंगेली जिला के कुछ दूरों में स्थित ग्राम पंचायत देवगांव की है जिसमें से निष्क्रियता के चलते पंचायत सचिव की वजह से कार्यों में प्रभावित हो रहा है। प्रभावित कार्यों को देखते हुए पंचायत सरपंच योगेश पटेल एवं उपसरपंच पंचगढ़ के द्वारा समस्त समस्याओं को अवगत कराते हुए मुंगेली कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन और साथ ही पद  से इस्तीफा देने की बात कही गया। क्या पंचायत सचिव की वजह से इसी तरह कार्य प्रभावित रहेगा या ग्राम पंचायत में विकास अवगत कराते हुए मुंगेली कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन और साथ ही पद  से इस्तीफा देने की बात कहा गया  जो कार्य 4 माह से हो चुका है उसका फाईल भूगतान के लिए तैयार है लेकिन पंचायत सचिव के शर्तें तले दबा है। गांव को एक निष्क्रय सचिव की जरूरत ही नहीं है, एक अच्छे पढ़े-लिखें और अनुभवी पचायत सचिव की जरूरत है। अगर पंचायत के इस निर्णय में किसी तरह के सं...