संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी....ग्राम कोदवाबानी में विजयादशमी की तैयारियां शुरू.......।

चित्र
  Rupendra kumar ✍️    छत्तीसगढ़ मुंगेली // अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनेगा।  कोदवा बानी पानी टँकी के सामने स्कूल मैदान में इस बार 65 वां दशहरा उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाने साथ ही कोदवा बानी सरपंच प्रतिनिधि मंजीत रात्रे के सौजन्य से छत्तीसगढी लोक कला मंच सोनहा माटी गायक भूपेन्द्र जायसवाल एवं मोनिका कौशिक व कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति होगी। रामलीला का मंचन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।यहां 35 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है।  मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण अंचल के आसपास दूर दराज के हजारों की संख्या में लोग उत्सव मनाने जुटते हैं। जिस समय रावण जलता है, सतरंगी आतिशबाजी की छटा पूरे मैदान में फैलती है। सरपंच श्रीमती दीपिका विकास रात्रे एवं सरपंच प्रतिनिधि मंजीत रात्रे ने दशहरा उत्सव को लेकर लोंगो से शांति व सौहार्द पूर्वक मनाने अपील किया गया।

क्या सिर्फ खानापूर्ति करते है फ़ूडसेफ्टी अधिकारी,दीपावली से अब किसी को नहीं मिली निरीक्षण का प्रतिवेदन........।

चित्र
Rupendra kumar ✍️  कोंडागांव // कोंडागांव जिला मुख्यालय में एक ऐसे अधिकारी भी मौजूद है जो हर छोटे से छोटे त्यौहार कहे या बड़े त्यौहार हमेशा जिले के हर खाद्य दुकान चाहे वो किराना हो फल या फिर होटल हो वहाँ पहुँच जाते है और खाद्य सामग्रियों का सेंपल तो जरूर लेते है पर सेम्पल ले जाने के पश्चात कभी वापस यह नहीं बताते की आप की सामग्री अच्छी है या बुरी या इन खाने के चीजों में यह कमियां पाई गई है । कोंडागांव के फ़ूड सेफ्टी खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन अब चर्चा का विषय बन के रह गए है एक वर्ष होने होने को है दीपों का त्यौहार दीपावली पुनः आने वाली है। आपको बता दें कि खाद्य अधिकारी  डी के देवांगन के द्वारा रक्षा बंधन पर भी औचक निरक्षण कर सभी दूकानों का सेम्पल लिया गया था मगर किसी भी दुकानदार को अब तक यह नहीं बताया गया कि आप की खाद्य में अनियमितता प्राप्त हुआ है या नहीं। * चर्चा में क्यों है फ़ूडसेफ्टी ऑफिसर *  सुत्रो की माने तो हर त्यौहार में इनके द्वारा सेम्पल लिया जाता है एक साल बीतने वाला है फिर 30 दिनों बाद दीपावली का त्यौहार आने को है मगर अब तक महोदय द्वारा सेफ्टी कैप व सेफ्...

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मुंगेली जिला किसान मोर्चा का बैठक संपन्न

चित्र
  रूपेन्द्र कुमार ....✍️🗞️📚 छत्तीसगढ़ // मुंगेली  आज  ग्राम बघर्रा में राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम के पैतृक निवास में बैठक का आयोजन किया गया था बैठक का नेतृत्व जिला किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुवन सिंह श्याम ने किया जिसमे संगठन विस्तार चर्चा और गोंडवाना संगठन को मजबूत करने और दादा हीरा सिंह मरकाम के विचारो को हर घर पहुंचाने के लिए संगठन को एक जुट होकर कार्य करने का संदेश दिया .. सूरज ध्रुव बने मुंगेली के जिला किसान मोर्चा जिला महासचिव .............................................….......... साथ ही किसान मोर्चा जिला महासचिव मुंगेली के रूप में सूरज ध्रुव को नियुक्ति प्रदान किया गया जिस पर सूरज ध्रुव ने पार्टी का आभार वयक्त किया और संगठन से जुड़कर काम करने और पार्टी को आगे बढ़ाने हेतु अपना विचार वयक्त किया । संगठन विस्तार और गोंडवाना विचारधारा को हर घर तक ले जाना है लक्ष्य.................................................... जिला महासचिव सूरज ध्रुव ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए  कहा की संगठन की शुरुवात हमे घर से ही करना है हर वयक्ती को सशक्त बनना है साथ ही हमे व्...

यूरिया खाद को लेकर किसानों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल .......।

चित्र
  Rupendra kumar ✍️  मुंगेली //  जिले में खरीफ फसलों की बुआई के चलते इस समय किसानों को यूरिया खाद की भारी मांग बनी हुई है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय के उपज मंडी परिसर में खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक हुई भीड़ को देखते हुए मौके पर व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को लेकर स्वयं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मोर्चा संभाला और किसानों से संयम एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है प्रत्येक किसान को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा टोकन की व्यवस्था की गई है। हर किसान को क्रमवार यूरिया खाद मिलेगा, इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। भीड़ व अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”  पुलिस अधीक्षक के साथ ही एसडीएम मुंगेली  अजय शतरंज भी मौके पर पहुंचे..... पहले आओ, पहले पाओ” की बजाय “टोकन व्यवस्था” के आधार पर क्रमवार खाद दिया जाएगा,   उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि शासन-प्रशासन लगातार खाद आपूर्ति पर निगरानी रख रहा है। ख...

मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत की पहली बैठक मुंगेली जिला में संपन्न।

चित्र
Rupendra kumar ✍️  छत्तीसगढ़//  मुंगेली// मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत में लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहा है इस कि मौलिक अधिकार मुख्य पांच है मानव के मुख्य अधिकारों में जीवन जीने का अधिकार, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, और शांतिपूर्ण सभा करने का अधिकार शामिल हैं। ये सार्वभौमिक अधिकार सभी मनुष्यों में निहित हैं और किसी भी प्रकार के भेदभाव से परे हैं।  मुख्य अधिकार जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार: हर व्यक्ति को जीने और अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनाए रखने का अधिकार है, और कोई भी उसे इन अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता।  गुलामी और यातना से मुक्ति: किसी भी व्यक्ति को गुलाम नहीं बनाया जा सकता और न ही उसे क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार या दंड का सामना करना पड़ सकता है।  विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: हर व्यक्ति को अपने विचारों को व्यक्त करने और किसी भी विषय पर अपनी राय रखने का अधिकार है।  धर्म की स्वतंत्रता: हर व्यक्ति को अपनी पसंद के धर्म का पालन करने,...