डॉक्टर प्रभात चंद्र प्रभाकर के द्वारा नियम विरुद्ध पदोन्नति करने एवं अपने करीबी लोगों को गलत तरीके से भरष्टचार करने का आरोप.....युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे.... देखिए खास ख़बर.....।

छत्तीसगढ़ // मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे के द्वारा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर अवर सचिव मुकेश चौहान को मंत्रालय नवा रायपुर पहुंचकर जिला मुंगेली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर प्रभात चंद्र प्रभाकर के द्वारा नियम विरुद्ध पदोन्नति करने एवं अपने करीबी लोगों को गलत तरीके से भरष्टचार कर ग्रामीण स्वस्थ अधिकारी के पद पर भर्ती के संबंध में अनियमितताओं को लेकर शिकायत किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में लेन-देन उनके द्वारा लेन देन कर आदेश जारी किया गया था। उपरोक्त अनुसार, डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में पैसे का लेन-देन किया। यह मामला तब सामने आया जब कलेक्टर को इसकी शिकायत की गई। कलेक्टर ने इस मामले की जांच करवाई और पाया कि पदोन्नति आदेश नियमों के विपरीत जारी किए गए थे। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर पदोन्नति आदेश को तत्काल निरस्त कर दिया गया। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की नियुक्ति में धांधली भी किया गया है। एक और अन्य मामले में, डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर के द्...