संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला शिक्षा अधिकारी सहायक संचालक काटले के द्वारा मुंगेली जिले की स्कूलों में लगातार निरीक्षण की जा रही है शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है....

चित्र
दबंग पत्रकार मुंगेली // शासन के द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य और बेहतर बनाने के लिए लंबी बजट खर्च कर रही है इस निर्देश का पालन करते हुए जिले की सहायक संचालक काठले के द्वारा मुंगेली जिले की सभी स्कूलों मे स्वयं जाकर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.... सहायक संचालक काटले ने स्कूलों में जाकर स्कूल की प्रधान पाठक एवं प्राचार्य से महत्वपूर्ण जानकारी और जांच के दौरान आवक जावक पंजी स्टॉप मध्यान भोजन डेली उपस्थिति पंजी जैसी अनेक सारी विषयों पर चर्चा की गई..... निरीक्षण के दौरान बहुत सारी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित नही रहते सरकार शिक्षा पर लंबी बजट खर्च कर रही है शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लेकिन वही सरकार की सपनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है... यह जिले की कुछ शिक्षक ऐसे हैं कि  मनमानी रवैया चलाकर महीने में एक-दो सप्ताह स्कूल जाकर महीने का पूरा वेतन उठा रहे हैं इस पर जिला शिक्षा अधिकारी जिले के उच्च अधिकारी को उचित कार्यवाही करनी चाहिए शिक्षकों की ऊपर... सहायक संचालक काटने ने स्कूल की सभी बच्चो को न...

राजेन्द्र वैष्णव बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, समर्थकों में हर्ष व्याप्त..

चित्र
दबंग रिपोर्टर मुंगेली //अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन से राजनीति की शुरुवात करने वाले राजेन्द्र वैष्णव को देश के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नवीन दायित्य मिला है। इसके साथ ही वे वर्तमान में कवर्धा विधान सभा प्रभारी भी है। विद्यार्थी जीवन से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले राजेन्द्र वैष्णव भाजपा संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। जिनमे प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद के मुंगेली नगर अध्यक्ष, बिलासपुर जिला संयोजक, युवा मोर्चा के मुंगेली नगर अध्यक्ष, बिलासपुर जिला महामंत्री एवं मुंगेली भाजपा जिला मंत्री जैसे विभिन्न पदों पर रहे है। वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।